देहरादून - डीएम ने जिले के सभी SDM बदले , Jharna Kamthan होंगी City Megistrate. Manoj Kumar होंगे SDM Mussoorie. Vinod Giri होंगे SDM Sadar, खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "uttarakhandlive.in" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@uttarakhandlive.in पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms

Archive | अंतर्राष्ट्रीय

महामहिम मार्गेट एल्वा ने सुलतानपुर हाकी खिलाड़ियों को सौंपा ´´ फेयर प्ले एवार्ड´´

Posted on 04 July 2010 by admin

उत्तराखण्ड नैनीताल में 1922 से ´´आल इण्डिया ट्रेडर्स कप हाकी प्रतियोगिता´´ का आयोजन होता रहा है। जिसमें सुलतानपुर लगभग 40 वर्षो से प्रतिभाग करती आ रही है। 88 वीं आल इण्डिया ट्रेडर्स कप 2010 के आयोजन में सुलतानपुर ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें 60-70 टीमें भाग लेती हैं। सुलतानपुर डी0एच0 ए0 के अच्छे खेल के आधार पर उत्तरांचल की महामहिम मार्गेट एल्वा ने टीम को फेयर प्ले एवार्ड सौंपा जो सुलतानपुर के हाकी के इतिहास में पहली बार हुआ। डी0 एच0 ए0 सुलतानपुर हाकी टीम को लगभग 20 वर्षो से रियाज मोहम्मद, इशाद अली खान , मो0 हलीम, हाकी टीम को बेहतर प्रशिक्षण तथा बुलन्दियों पर पहुंचाने में जुटे हैं फेयर प्ले एवार्ड को दिखाते हुए करयाज मोहम्मद सचिव युनियन क्लब ने बताया कि डा0 सुधाकर सिंह एवं बिनोद जायसवाल तथा श्याम लाल वर्मा अवर अभियन्ता नगर पालिका का विशे योगदान रहता हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

a1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पानी की शुद्धता परखने के लिए प्रशिक्षण दिया गया

Posted on 11 March 2010 by admin

हरिद्वार - राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की की ओर से ब्लाक संसाधन केंद्र मंगलौर पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ब्लाक नारसन के संकुल समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पानी की गुणवत्ता व शुद्धता को परखने का प्रशिक्षण दिया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण के दौर में कहीं कहीं भूजल भी दूषित हो गया है। अब पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच होनी जरूरी है। उन्होंने समस्त संकुल समन्वयकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका प्रयोग अपने क्षेत्रों में करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिक डा. सुरजीत सिंह एवं राकेश गोयल ने पीने योग्य पानी के जनरल पैरामीटर जैसे पीएच, क्षारता, क्लोराइड, फ्लोराइड, घुलित आक्सीजन, आयरन, नाइट्रेट, बैक्टीरिया व कठोरता आदि की जांच करके उसकी गुणवत्ता व शुद्धता को परखने का तरीका बताया। साथ ही जल प्रदूषण के कारण व उसके निवारण के बारे में जानकारी दी। जल विज्ञान संस्थान की ओर से संकुल समन्वयकों को पीने के पानी की शुद्धता जांचने की किट प्रदान किये गये। साथ ही उसके उपयोग की विधि बताई गई।

Comments (0)

Ganga clean-up gets Rs 1,394cr boost

Posted on 06 March 2010 by admin

NEW DELHI- In a boost to the Ganga cleaning programme, the government has cleared projects worth Rs 1,394.11 crore for the states of Uttar Pradesh, Bihar, West Bengal and Uttarakhand.

While the Union government had allocated Rs 500 crore for the 2010-11 fiscal, the empowered steering committee committee of the National Ganga River Basin Authority (NGRBA) as part of the first phase of the project has provided Rs 800 crore to Uttar Pradesh, Rs 440 crore to Bihar, Rs 105 crore to West Bengal and Rs 45 crore to Uttarakhand.

The money will be spent by the states on projects that include development of sewer networks, sewage treatment plants and sewage pumping stations, electric crematoria, community toilets, development of river-fronts, resuscitation of canals, and public campaigns.

Union environment and forest minister Jairam Ramesh said, “In addition to these measures, we are negotiating a major loan of about US $1 billion with the World Bank for Ganga cleaning, which is progressing on track.”

The first meeting of NGRBA was held on October 5, last year, with Prime Minsiter Manmohan Singh as chair at which it was decided that no untreated municipal sewage and industrial effluents would be allowed to flow into the Ganga by the year 2020.

In December 2009, the authority created the empowered steering committee with the environment and forests secretary as chair to sanction projects. The committee includes members representing other Union ministries, Central Pollution Control Board, Central Water Commission and the states concerned.

Ramesh said, “These measures signify the importance and urgency that we are placing on the river Ganga, which has such an important place in our culture, and which is so central to the livelihoods of millions of our people.”

source : times of india

Comments (0)

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशवाई निकाली गयी

Posted on 04 February 2010 by admin

हरिद्वार- श्री पंचदशनाम महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गयी। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यूपी पुलिस व आरएएफ की टुकड़ी को बैरिकेडिंग के पास लगाया था। पेशवाई के अंदर किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं करने दिया गया।

बुधवार को श्री पंचदशनाम महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई के लिए कनखल से लेकर पूरे रूट को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। प्रत्येक चौराहे व गली में पुलिस के जवानों की सादे कपड़े में तैनाती की गयी थी। डीआईजी मेला आलोक शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन हाल में मिले बम के बाद सुरक्षा की चौक चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस व खुफिया विभाग के लोग बराबर पेशवाई के चलते संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने एक निश्चित दायरे के तहत ही श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग से बाहर नहीं आने दिया। इसके अतिरिक्त पीएसी, दंगा नियंत्रण, घोड़ा पुलिस भी पेशवाई के साथ चल रहे थे। मेला डीआईजी आलोक शर्मा ने बताया कि बुधवार की पेशवाई काफी लंबी होने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। पेशवाई के दौरान यूपी से आये पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को साधु संतों की पालकियों के साथ लगाया गया था। वह किसी भी श्रद्धालु को उनके पालकी तक नहीं पहुंचने दे रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच पेशवाई कनखल, शंकराचार्य चौक, डामकोठी, शिवमूर्ति, रेलवे रोड, देवपुरा, ऋषिकुल, रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार से होते हुए कनखल पहुंची।

Comments (0)

दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन हरिद्वार में

Posted on 25 January 2010 by admin

देहरादून- फोरम फॉर इन्टिग्रेटेड नेशनल सिक्योरिटी (फिन्स) ने 9 मार्च से कुंभनगरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन आयोजित करेगी।

सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, माओवाद, आतंकवाद, विदेशी घुसपैठ जैसे तमाम गंभीर मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगाइसके साथ ही एक सुझाव पत्र तैयार कर केंद्र व राज्य सरकारों को भेजा जाएगा। राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सम्मेलन की स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य एयर वाइस मार्शल एच.पी. सिंह ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को सम्मेलन में  आने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने की मुहिम में जुटे फिन्स ने इस सम्मेलन के लिए कुंभनगरी हरिद्वार को चुना है। सिंह ने बताया कि इससे पूर्व फोरम न्यूक्लियर डील व तटीय सुरक्षा जैसे विषयों पर भी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर चुका है, जिनमें उभरकर आए सुझावों पर केंद्र सरकार ने कई सकारात्मक कदम भी उठाए है।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here
Advertise Here
-->



""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in