देहरादून - डीएम ने जिले के सभी SDM बदले , Jharna Kamthan होंगी City Megistrate. Manoj Kumar होंगे SDM Mussoorie. Vinod Giri होंगे SDM Sadar, खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "uttarakhandlive.in" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@uttarakhandlive.in पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms

Archive | हल्द्वानी

छोटे राज्य बनने से समाज में गरीबी बढ़ेगी - बहुगुणा

Posted on 29 January 2010 by admin

हल्द्वानी - पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा छोटे-छोटे राज्य बनाने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि है कि जितने राज्य बनेंगे उतने ज्यादा भी खर्चे बढ़ेंगे। खर्चो का बोझ किसी और पर नहीं बल्कि जनता पर ही पड़ेगा, जिससे समाज में गरीबी बढ़ेगी। पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बातें गुरुवार को पाल कालेज में बहुगुणा ने कहीं

पर्यावरणविद ने कहा कि छोटे-छोटे राज्य बनाने के बजाय गांवों को अधिकार दिये जायें। उनमें स्वराज कायम करने के लिए झगड़ा और दारु की दुकानें बन्द की जायें। इससे समाज में स्वत: परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में दो विश्व युद्ध हुए और अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। पानी के स्त्रोत खत्म होते जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार को ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए। बड़े उद्योग-धंधों से प्रदूषण बढ़ने का मुद्दा उठाने के बारे में वह बोले कि व्यवस्था केन्द्रीकृत न होकर विकेन्द्रीकृत होनी चाहिए।

बहुगुणा ने कहा कि इस जमाने का सबसे बड़ा राक्षस प्रदूषण है। शहरों में धूल, धुआं और शोर-शराबे का प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से दुनिया में आक्सीजन कम हो रही है, पानी की कमी हो रही है। मिट्टी को रासायनिक खाद इस्तेमाल करके नशीला बना दिया गया है, जो समाज के लिए शुभ संकेत नहीं। बिखरते परिवारों पर चिन्ता जताते हुए बहुगुणा ने कहा कि बड़े परिवार रहने से कई समस्याओं का समाधान खुद हो जाता है। अहंकार लुप्त होने के साथ परिवार की सुरक्षा की चिन्ता नहीं रहती। व्यक्ति में एक-दूसरे की चिन्ता करने की प्रवृत्ति बढ़ती है।

Comments (0)

उत्तराखंड:लाल कुंआ के पास सड़क हादसे में छह की मौत

Posted on 11 January 2010 by admin

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी थाना अंतर्गत लाल कुंआ इलाके के पास एक कार सड़क के किनारे खड़े एक डम्पर से टकरा गई जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों समेत छह की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खरीददारी के बाद बीती रात 10 लोग कार से अपने घर लौट रहे थे। घने कोहरा के कारण कार चालक सड़क के किनारे खड़े डम्पर को नहीं देख पाया और कार उससे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल चार अन्य व्यक्तियों को हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में अनीश, उसकी पत्नी कमरजहां,दो वषीय बेटा सर्जील और रिश्तेदार शाहीन जहां, उसकी बेटी अदीवा एवं इशरत जहां  शामिल हैं। ये सभी बहेड़ी के पूर्व विधायक दिवंगत मंजूर अहमद के परिजन थे।

E-mail :editor@uttarakhandlive.in
Ph-09415060119

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here
Advertise Here
-->



""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in