देहरादून - डीएम ने जिले के सभी SDM बदले , Jharna Kamthan होंगी City Megistrate. Manoj Kumar होंगे SDM Mussoorie. Vinod Giri होंगे SDM Sadar, खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "uttarakhandlive.in" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@uttarakhandlive.in पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms

Archive | राज्य

महामहिम मार्गेट एल्वा ने सुलतानपुर हाकी खिलाड़ियों को सौंपा ´´ फेयर प्ले एवार्ड´´

Posted on 04 July 2010 by admin

उत्तराखण्ड नैनीताल में 1922 से ´´आल इण्डिया ट्रेडर्स कप हाकी प्रतियोगिता´´ का आयोजन होता रहा है। जिसमें सुलतानपुर लगभग 40 वर्षो से प्रतिभाग करती आ रही है। 88 वीं आल इण्डिया ट्रेडर्स कप 2010 के आयोजन में सुलतानपुर ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें 60-70 टीमें भाग लेती हैं। सुलतानपुर डी0एच0 ए0 के अच्छे खेल के आधार पर उत्तरांचल की महामहिम मार्गेट एल्वा ने टीम को फेयर प्ले एवार्ड सौंपा जो सुलतानपुर के हाकी के इतिहास में पहली बार हुआ। डी0 एच0 ए0 सुलतानपुर हाकी टीम को लगभग 20 वर्षो से रियाज मोहम्मद, इशाद अली खान , मो0 हलीम, हाकी टीम को बेहतर प्रशिक्षण तथा बुलन्दियों पर पहुंचाने में जुटे हैं फेयर प्ले एवार्ड को दिखाते हुए करयाज मोहम्मद सचिव युनियन क्लब ने बताया कि डा0 सुधाकर सिंह एवं बिनोद जायसवाल तथा श्याम लाल वर्मा अवर अभियन्ता नगर पालिका का विशे योगदान रहता हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

a1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरिद्वार का जल वितरित

Posted on 24 June 2010 by admin

गंगा दशहरा पर्व पर पं. विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास ने जिले के गुमनावारा, बिजौली, हंसारी, सिमरधा, दातारनगर, परवई, सारमऊ, अबाबाय, बूढ़ा, भोजला, मथनपुरा, केशवपुर बेहटा, कोट, रमपुरा, नयागांव, भगवन्तपुरा, बबीना, रक्सा, बरुआसागर, मोंठ, समथर, टहरौली, उल्दन, सकरार, ललितपुर जिले के सभी स्थानों पर मन्दिरों में हरिद्वार से मंगाए गए शुद्ध गंगाजल को बुन्देलखण्ड एकीककरण समिति के कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक हेतु वितरित किया। गौरतलब है कि ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी को हिन्दू मान्यता के अनुसार पुण्यतिथि के रुप में मनाया गया जाता है। इस मौके पर न्यास के संस्थापक डा. पं. विश्वनाथ शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मन्दिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सदर तहसील में मारा छापा

Posted on 22 May 2010 by admin

मुख्यमंत्री ने डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को तहसील सदर में छापा मारा। वहां की अव्यवस्था देकर सीएम भड़क गए। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। निर्देश दिया कि हफ्ते भर में तहसील की व्यवस्था चाक-चौबंद हो जानी चाहिए। सीएम ने लापरवाही के मामले में तहसील के नाजिर को निलंबित कर दिया।

निशंक ने तहसील में जब छापा मारा तो तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक गैरहाजिर मिले। छापे की सूचना किसी भी अफसर को नहीं थी। उनके तहसील पहुंचने के १५ मिनट बाद एसडीएम सदर विनोद गिरी से लेकर एडीएम विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी डी सेंथिल पांडियन मौके पर पहुंच गए। जांच में मुख्यमंत्री ने पाया कि ५० से अधिक लाभार्थियों के चेक विवेकाधीन कोष के तहत एक माह पहले कट चुके थे, लेकिन उसका वितरण नहीं किया गया। चेकों को तहसील की आलमारी में बंद करके रखा गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले नाजिर हरे लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही कानूनगो राज सिंह को चेतावनी दी गई। विवेकाधीन लाभार्थी प्रभा नैथानी नामक महिला से चेक प्राप्त करने की प्रक्रिया और उसमें होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी प्राप्त की। मूल निवास तथा जाति प्रमाण पत्र के रजिस्टर के अभिलेखों के रखरखाव के तरीकों पर भी नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने जनाधार सेवा केंद्र से लेखपालों तक प्राप्ति की तिथि तथा संबंधितों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की तिथि का स्पष्ट अंकन करने के लिए निर्देश दिए, जिससे दोषियों को चिन्ह्ति किया जा सके। लेखपाल ईश्वर सिंह तथा लेखपाल सतीश कुमार के रजिस्टर भी जब्त किए गए।

मुख्यमंत्री ने छापामारी के दौरान अफसरों से सवाल किया यदि सरकार गरीब, बेसहारा तथा लाचार व्यक्तियों को मदद करना चाहती है तो उसमें कर्मचारी क्यों अड़ंगा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)

शेखावत की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Posted on 20 May 2010 by admin

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की अस्थियां बुधवार को हरकी कोड़ी में मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया गया। इससे पहले सर्किट हाउस में उत्तराखण्ड के नगरीय विकास और पर्यटन मंत्री मदन कौशिक ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के साथ शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्किट हाउस में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से शेखावत की अस्थियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

शेखावत की अस्थियां उनके दोहिते अभिमन्यु सिंह व उनके परिवार के सभी सदस्य लेकर पहुंचे थे। राजपूत सभा भवन कनखल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य के राजपूत संगठनो ने शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कच्छावा वंश के राजगुरू पं. श्याम सुन्दर शर्मा ने अस्थियों का विसर्जन कराया।

Comments (0)

सरकार ने दो कंपनियों को हवाई सेवा की अनुमति दी

Posted on 20 May 2010 by admin

सरकार ने चारधाम की यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए दो कंपनियों को अनुमति दी है। हालांकि फेरों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है। हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने पर कुछ अन्य कंपनियों व सरकार के बीच अभी वार्ता जारी है।

10,728 फुट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ पहुंचने के लिए वायु मार्ग का इस्तेमाल कई तीर्थयात्री कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस साल के चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ आने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। चारधाम यात्रा को सरकार ने व्यापक तैयारी की है। संबंधित विभागों को यात्रियों की सहूलियतों का पूरा ख्याल रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रा मार्ग पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की योजना बनाई और सरकार को एक प्रस्ताव भेजा। विभिन्न स्तरों पर हुई वार्ता के बाद 10 कंपनियां यात्रा रूट पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने पर राजी हो गई। शासन द्वारा जारी आदेश में फिलहाल मैसर्स पवनहंस हेलीकाप्टर्स लिमिटेड व मैसर्स प्रभातम एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को यात्रा रूट पर अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। शेष कंपनियों द्वारा हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के बाद ही तय किया जाएगा कि एक दिन में कितने चक्कर लगाने हैं।

निजी विमानन कंपनी प्रभातम जल्द ही केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करने वाली है। केदारनाथ के लिए जिले के फाटा क्षेत्र से कंपनी छह सीटों वाले बेल-407 हेलीकॉप्टर का परिचालन करेगी। सरकारी कंपनी पवन हंस भी अगले कुछ दिनों में फाटा से केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी।

कंपनी देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए विशेष हवाई सेवा शुरू करने की योजना भी बना रही है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने  बताया कि केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रभातम और पवन हंस दोनों को अनुमति दे दी गई है।’

Comments (0)

संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Posted on 14 May 2010 by admin

हरिद्वार -  आतंकवादी संगठन हरकत उल अंसार के संदिग्ध आतंकवादी को कल शाम यहाँ उत्तराखंड और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हरिद्वार में गिरफ्तार कर लिया। इस आतंकवादी अहद लोन को अब हरिद्वार पुलिस रिमांड पर लेगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हरिद्वार पुलिस ने इस दिशा में अपनी कोशिशें शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकी अहद लोन की पंजाब पुलिस हत्या के एक मामले में तलाश कर रही थी। हरिद्वार में आतंकी अहद लोन के मौजूद होने के बारे में जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने बुधवार को देर शाम हरिद्वार एटीएस इंचार्ज आर बी चमोला की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब पुलिस देर शाम अहद लोन को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद पंजाब ले गयी। लोन ने पुलिस को दिए बयान में हरिद्वार और देहरादून दोनों जगहों पर रहना स्वीकार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अहद लोन कश्मीर के डोडा के बनवाल का रहने वाला है और पंजाब के नवाशहर में उसपर हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से जम्मू-कश्मीर का एक फर्जी आई डी भी बरामद किया है। लोन आतंकवादी संगठन से काफी लंबे समय से जुड़ा रहा है जिसने उसे महाकुंभ के दौरान हरिद्वार भेजा,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वह कुछ खास नहीं कर सका। वह वहाँ से देहरादून चला गया और वहाँ एक फैक्ट्री में काम करने लगा।

Comments (0)

बद्रीनाथ के कपाट 19 मई को खुलगें

Posted on 13 May 2010 by admin

देहरादून - 3,300 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम  के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 19 मई को खुल रहे हैं, वैसे तो केदारनाथ धाम के कपाट 18 मई से खुल रहे हैं , चार धाम तीर्थयात्रा के दौरान इस बार तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ में मुफ्त भोजन और प्रसाद देने की व्यवस्था की गई है।

बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि  बद्रीनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 19 मई को खुल रहे हैं। इस अवसर पर भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, आवास, यातायात, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक सुके साथ निर्देश भी जारी किये गये हैं।

भट्ट ने बताया कि इस बार दर्शन के बाद प्रत्येक तीर्थ यात्री को मंदिर समिति की ओर से प्रसाद दिया जायेगा और चंदन का टीका भी लगाया जायेगा और मुफ्त में भोजन देने की व्यवस्था केदारनाथ और बद्रीनाथ में की जायेगी। इसके लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि जो यात्री गर्भगृह के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे होंगे उन्हें ठंड से बचने के लिए मुफ्त में चाय पिलाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इस बार बद्रीनाथ में अलकनन्दा पर एक नया पुल बन जाने से यात्रियों को आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग की सुविधा दी जायेगी। लोग एक पुल से आयेंगे तथा दर्शन करने के बाद दूसरे पुल से वापस चले जायेंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में वीआईपी व्यक्तियों के आने से आम तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए गर्भगृह में प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत 30 आम तीर्थयात्रियों के साथ एक वीआईपी को प्रवेश दिया जायेगा।

Comments (0)

आईएएस ढाकवाला का हादसे में निधन

Posted on 08 May 2010 by admin

म.प्र. के वरिष्ठ प्रसासनिक अधिकारी जब्बार ढांकवाला और उनकी पत्नी श्रीमती तरलूग का आज एक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह सड़क हादसा उत्तराखंड चांपा जिले के काण्डीखाल के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री ढांकवाला गत दिनों अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड की तीर्थ यात्रा पर गए थे। आज वे कार द्वारा हरिद्वार से उत्तरकाशी के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार लगभग एक हजार फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार ढांकवाला दंपत्ति का निधन हो गया। ढांकवाला दंपत्ति के निधन की खबर आते ही प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

गौरतलब है कि श्री ढांकवाला विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। हाल ही में उन्हें ग्वालियर राजस्व मंडल में पदस्थ किया गया था। वे मधुर स्वभाव के होने के साथ ही अच्छे साहित्यकार भी थे। ढांकवाला दंपत्ति के निधन की सूचना उनके पूना व बंगलौर में रहने वाले बेटों को दे दी गई है। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्री ढांकवाला और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि दुख की इस घड़ी में वे ढांकवाला परिवार के साथ हैं।

Comments (0)

पर्यावरण संवेदनशील इलाकों में बंद होगा पर्यटन

Posted on 05 May 2010 by admin

देहरादून -आने वाले समय में उत्तराखंड के फूलों के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री घाटी और पर्यावरण की दृष्टि से उच्च संवेदनशील गढ़वाल हिमालय क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर तेजी से उभर सकते हैं।

लेकिन उत्तराखंड सरकार जैवविविधता के इन महत्वपूर्ण स्थानों जिनमें ग्लेशियर भी शामिल है, में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने पर विचार कर रही है। एक फौरी जानकारी के हिसाब से कुंभ, चारधाम यात्रा, और कांवड़ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए हजारों तीर्थयात्री इस पहाड़ी राज्य में आते हैं,जो पॉलिथीन और नष्ट नहीं होने वाला कचरा फैलाते हैं।

इस कचरे से राज्य का स्थानीय पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जैवविविधता के नाम पर पिछले महीने केंद्र सरकार ने राज्य की भागीरथी घाटी में दो विद्युत परियोजनाओं 480 मेगावॉट की पालामुंगेरी और 381 मेगावॉट की भैरोंघाटी पर रोक लगा दी थी। अब राज्य सरकार ने उत्तरकाशी जिले में गंगा के उद्गम स्थल गोमुख ग्लेशिर पर सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी है।

गंगोत्री नेशनल पार्क अधिकारियों ने पर्यटकों को गौमुख गलेशियर के पास जाने से रोकने के लिए  500 मीटर पहले से साइन बोर्ड और फेंसिंग लगाने का फैसला किया है। 2008 में सरकार ने प्रतिदिन 150 पर्यटकों से अधिक को  गोमुख और इसके पास के गंगोत्री गलेशियरों पर जाने से रोक लगा दी थी ।

भविष्य में यह संख्या प्रतिदिन 100 पर्यटक प्रतिदिन की जा सकती हैं। देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीटयूट ऑफ हिमालयन जूलॉजी (डब्ल्यूआईएचजी) की रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र के ग्लेशियर प्रतिवर्ष 17-20 मीटर की दूरी तक कम होते जा रहे हैं। यह रिपोर्ट आईपीसीसी की विवादास्पद रिपोर्ट से अधिक भयावह है।

उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक आरबीएस रावत ने कहा  ‘अनियंत्रित सैलानी और मौसम में बदलाव हमारे सामने बड़ी चुनौतियां है, हम उच्च संवेदी स्थानों को बचाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’ साथ ही सरकार फूलों की घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब और अन्य तीर्थस्थानों पर तीर्थयात्रियों के जाने पर रोक लगाने के बारे में भी सोच रही है।

हर साल हेमकुंड साहिब पर हजारों सिख तीर्थयात्री आते है और फूलों और वन्य प्राणियों के लिए प्रसिद्ध इस इलाके में अपशिष्ट छोड़कर जाते हैं, जो इनके लिए नुकसानदायक होता है।

शिशिर प्रशांत

Comments (0)

पूरे विश्व में आज तक कहीं भी कुम्भ 2010 जैसा कोई आयोजन नहीं हुआ

Posted on 27 April 2010 by admin

पूरे विश्व में आज तक कहीं भी कुम्भ 2010 जैसा कोई आयोजन नहीं हुआ जहां एक ही स्थान से पूरी मानवता की रक्षा, प्र—ति के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति समझ, जैव संसाधनों के संवर्धन, साम्प्रदायिकता, लालच, अपराध और हिंसा मुक्त विश्व के निर्माण, आपसी भाईचारे और सभी की उन्नति का सन्देश दिया है। इन अनुभवों का प्रभाव संसार के प्रत्येक देश की स्थिरता, शान्ति और समृद्धि पर पड़ेगा। अविश्वास करने का कोई कारण नहीं कि आने वाले कुम्भ के कारण विश्व शान्ति बढ़ेगी। उक्त विचार उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) िशवप्रसाद भारती ने आज मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

श्री भारती ने कहा कि प्रदेश सरकारों के माध्यम से लागू की गई भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा) अधिकतर लोगों की नज़र में गांवों के गरीब, बेरोजगार खेतिहर मजदूरों को केवल रोजगार देने वाली योजना ही नहीं बल्कि गांवों के समग्र विकास और देश से भुखमरी दर करने वाली महत्वपूर्ण योजना है जिसको नये सिरे से समझने की आवश्यकता है। नरेगा का विशेश अध्ययन शोध करने वाले उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक िशवप्रसाद भारती ने बताया कि मनरेगा योजना को केवल मजदूरों को लाभ देने वाली योजना के रूप में प्रचारित किया है जबकि नरेगा गांव के भूमिहीन, खेतिहर मजदूरों, बेरोजगार परिवारों को उनके पारिवारिक काम के अलावा साल में 100 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने वाली योजना तो है ही साथ ही गांव की स्थानीय आवश्यकता के अनुसार विकास योजनायें स्वयं बनाकर और स्वयं लागू करके गांवों के सर्वागींण उत्थान करके गांवों की भुखमरी समाप्त करने की योजना है।

श्री भारती के अनुसार मनरेगा योजना में ग्रामीण क्षेत्र के रोजगार के इच्छुक सभी परिवारों को उनके पारम्परिक व्यवसाय व रोजगार के अलावा 100 दिन का अतिरिक्त रोजगार देने की व्यवस्था की जाती है जिसमें न्यूनतम 100 रूपया प्रतिदिन की मजदूरी के अनुसार प्रत्येक परिवार को औसतन 10 हजार की अतिरिक्त आमदनी साल भर में होना नििश्चत है जिससे वह अपने परिवार का भरण-पौशण अवश्य कर सकेगा और परिवार के किसी सदस्य को भूखों मरने की नौबत नहीं आयेगी। चूंकि नरेगा राश्ट्रीय स्तर पर लागू रोजगार योजना है इसलिए इसका लाभ देशभर के बेरोगार परिवार उठा सकते हैं। इस प्रकार यदि राश्ट्रीय स्तर पर ईमानदारी से नरेगा लागू हो जाये तो देश से भुखमरी समाप्त करने वाली योजना भी सिद्ध हो सकती है।

श्री भारती ने इसके लिए एक पुस्तक “मजदूरों को रोजगार की गारण्टी´´ भी लिखी है और नि:शुल्क हैल्पलाईन शुरू की है जिस पर नि:शुल्क जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसका दूरभाश संख्या 9412523148 है। श्री भारती सन् 1998 में हरिद्वार कुम्भ मेला में मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here
Advertise Here
-->



""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in