देहरादून - डीएम ने जिले के सभी SDM बदले , Jharna Kamthan होंगी City Megistrate. Manoj Kumar होंगे SDM Mussoorie. Vinod Giri होंगे SDM Sadar, खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "uttarakhandlive.in" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@uttarakhandlive.in पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms

Archive | समाज

मुख्यमंत्री ने सदर तहसील में मारा छापा

Posted on 22 May 2010 by admin

मुख्यमंत्री ने डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को तहसील सदर में छापा मारा। वहां की अव्यवस्था देकर सीएम भड़क गए। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। निर्देश दिया कि हफ्ते भर में तहसील की व्यवस्था चाक-चौबंद हो जानी चाहिए। सीएम ने लापरवाही के मामले में तहसील के नाजिर को निलंबित कर दिया।

निशंक ने तहसील में जब छापा मारा तो तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक गैरहाजिर मिले। छापे की सूचना किसी भी अफसर को नहीं थी। उनके तहसील पहुंचने के १५ मिनट बाद एसडीएम सदर विनोद गिरी से लेकर एडीएम विनोद कुमार सुमन तथा जिलाधिकारी डी सेंथिल पांडियन मौके पर पहुंच गए। जांच में मुख्यमंत्री ने पाया कि ५० से अधिक लाभार्थियों के चेक विवेकाधीन कोष के तहत एक माह पहले कट चुके थे, लेकिन उसका वितरण नहीं किया गया। चेकों को तहसील की आलमारी में बंद करके रखा गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले नाजिर हरे लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही कानूनगो राज सिंह को चेतावनी दी गई। विवेकाधीन लाभार्थी प्रभा नैथानी नामक महिला से चेक प्राप्त करने की प्रक्रिया और उसमें होने वाली परेशानी के बारे में जानकारी प्राप्त की। मूल निवास तथा जाति प्रमाण पत्र के रजिस्टर के अभिलेखों के रखरखाव के तरीकों पर भी नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने जनाधार सेवा केंद्र से लेखपालों तक प्राप्ति की तिथि तथा संबंधितों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की तिथि का स्पष्ट अंकन करने के लिए निर्देश दिए, जिससे दोषियों को चिन्ह्ति किया जा सके। लेखपाल ईश्वर सिंह तथा लेखपाल सतीश कुमार के रजिस्टर भी जब्त किए गए।

मुख्यमंत्री ने छापामारी के दौरान अफसरों से सवाल किया यदि सरकार गरीब, बेसहारा तथा लाचार व्यक्तियों को मदद करना चाहती है तो उसमें कर्मचारी क्यों अड़ंगा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)

सरकार ने दो कंपनियों को हवाई सेवा की अनुमति दी

Posted on 20 May 2010 by admin

सरकार ने चारधाम की यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए दो कंपनियों को अनुमति दी है। हालांकि फेरों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है। हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने पर कुछ अन्य कंपनियों व सरकार के बीच अभी वार्ता जारी है।

10,728 फुट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ पहुंचने के लिए वायु मार्ग का इस्तेमाल कई तीर्थयात्री कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस साल के चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ आने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। चारधाम यात्रा को सरकार ने व्यापक तैयारी की है। संबंधित विभागों को यात्रियों की सहूलियतों का पूरा ख्याल रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रा मार्ग पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की योजना बनाई और सरकार को एक प्रस्ताव भेजा। विभिन्न स्तरों पर हुई वार्ता के बाद 10 कंपनियां यात्रा रूट पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने पर राजी हो गई। शासन द्वारा जारी आदेश में फिलहाल मैसर्स पवनहंस हेलीकाप्टर्स लिमिटेड व मैसर्स प्रभातम एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को यात्रा रूट पर अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। शेष कंपनियों द्वारा हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के बाद ही तय किया जाएगा कि एक दिन में कितने चक्कर लगाने हैं।

निजी विमानन कंपनी प्रभातम जल्द ही केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करने वाली है। केदारनाथ के लिए जिले के फाटा क्षेत्र से कंपनी छह सीटों वाले बेल-407 हेलीकॉप्टर का परिचालन करेगी। सरकारी कंपनी पवन हंस भी अगले कुछ दिनों में फाटा से केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी।

कंपनी देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए विशेष हवाई सेवा शुरू करने की योजना भी बना रही है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने  बताया कि केदारनाथ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए प्रभातम और पवन हंस दोनों को अनुमति दे दी गई है।’

Comments (0)

बद्रीनाथ के कपाट 19 मई को खुलगें

Posted on 13 May 2010 by admin

देहरादून - 3,300 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम  के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 19 मई को खुल रहे हैं, वैसे तो केदारनाथ धाम के कपाट 18 मई से खुल रहे हैं , चार धाम तीर्थयात्रा के दौरान इस बार तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ में मुफ्त भोजन और प्रसाद देने की व्यवस्था की गई है।

बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने बताया कि  बद्रीनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 19 मई को खुल रहे हैं। इस अवसर पर भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, आवास, यातायात, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक सुके साथ निर्देश भी जारी किये गये हैं।

भट्ट ने बताया कि इस बार दर्शन के बाद प्रत्येक तीर्थ यात्री को मंदिर समिति की ओर से प्रसाद दिया जायेगा और चंदन का टीका भी लगाया जायेगा और मुफ्त में भोजन देने की व्यवस्था केदारनाथ और बद्रीनाथ में की जायेगी। इसके लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि जो यात्री गर्भगृह के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे होंगे उन्हें ठंड से बचने के लिए मुफ्त में चाय पिलाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इस बार बद्रीनाथ में अलकनन्दा पर एक नया पुल बन जाने से यात्रियों को आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग की सुविधा दी जायेगी। लोग एक पुल से आयेंगे तथा दर्शन करने के बाद दूसरे पुल से वापस चले जायेंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में वीआईपी व्यक्तियों के आने से आम तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए गर्भगृह में प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत 30 आम तीर्थयात्रियों के साथ एक वीआईपी को प्रवेश दिया जायेगा।

Comments (0)

अजन्मी बेटी का मां के नाम पत्र

Posted on 08 May 2010 by admin

इस लेख को पढ़ने के बाद मुझे यकीन है कि कोई भी महिला कभी भूण हत्या नही करेगी

भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करते हुए अजन्मी बेटी का मां के नाम पत्र

मैं खुश हूं और भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप भी सुखी रहें। यह पत्र मैं इसलिये लिख रही हूं क्योंकि मैने एक सनसनीखेज खबर सुनी है जिसे सुनकर सिर से पांव तक कांप उठी।

स्नेहदात्री मां! आपको मेरे कन्या होने का पता चल गया है और आप मुझ मासूम को जन्म लेने से से रोकने जा रही हैं। यह सुनकर मुझे तो यकी नही नहीं हुआ। भला मेरी प्यारीप्यारी कोमल ह्रदया मां ऐसा कैसे कर सकती है कोख में पल रही अपनी लाडली के सुकुमार शरीर नश्तरों की चुभन एक मां कैसे सह सकती है?

पुण्यशीला मां! बस, आप एक बार कह दीजिये के यह जो कुछ मैने सुना है वह सब झूठ है। दरअसल यह सब सुनकर मै दहल सी गई हूं। मेरे तो हाथ भी इतने कोमल है कि इनसे डाक्टर की क्लीनिक की तरफ जाते वक्त आपकी चुन्नी ज़ोर से नहीं खींच सकती ताकि आपको रोक लूं। मेरी बांह भी इतनी पतली और कमजोर है कि इन्हें आपके गले में डालकर लिपट भी नहीं सकती।

मधुमय मां! मुझे मारने के लिये आप जो दवा लेना चाहती हैं वह मेरे नन्हें से शरीर को बहुत कष्ट देंगी। स्नेहमयी मां! उससे मुझे दर्द होगा। आप तो देख भी नहीं पायेंगी कि वह दवाई आपके पेट के अन्दर मुझे कितनी बेरहमी से मार डालेगी। डाक्टर की हथौड़ी कितनी क्रूरता से मेरी कोमल खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े कर डालेगी। उसकी कैंची मेरे नाज़ुक-नाज़ुक हाथ पैरों को काट डालेगी। अगर आप यह दृश्य देखती तो ऐसा करने को कभी सोचती भी नहीं।

सुखमयी मां! मुझे बचाओ कृपा करो, दयामयी मां! मुझे बचाओ वह दवा मुझे आपके शरीर से इस तरह फिसला देगी जैसे गीले हाथों से साबुक की टिकिया फिसलती है। भगवान के लिये मां। ऐसा मत करना। मैं यह पत्र इसालिये लिख रही हूं क्योंकि अभी तो मेरी आवाज़ भी नहीं निकलती। कहूं भी तो किससे और कैसे? मुझे जन्म लेने की बड़ी ललक है मां! अभी तो आपके आंगन में मुझे नन्हें-नन्हें पैंरों से छम-छम नाचना है, आपकी ममता भरी गोद में खेलना है।
चिन्ता नहीं करों मां! मैं आपका खख्र नहीं ब़ाऊंगी। मत लेकर देना मुझे पायल, मैं दीदी की छोटी पड़ गई पायल पहन लूंगीं। भैया के छोटे पड़ गये कपड़ों से तन ढ़क लूंगीए मां! बस एक बार -एक बार मुझे इस कोख से निकालकर चांदतारों से भरे आपके आसमान तले जीने का मौका तो दीजिये। मुझे भगवान की मंगलमय सृष्टि का विलास तो देखने दीजिये।

मैं आपकी बेटी हूं , आपकी लाडली शहज़ादी। मुझे अपने घर में आने दो मां! बेटा होता तो आप पाल लेती फिर मुझमें क्या बुराई है? क्या आप दहेज के डर से मुझे नहीं चाहती, ना्-ना आप दहेज से मत डरना यह सब कुछ भुलावा है। कुछ कोशिश आप करना, कुछ मैं करुंगी। बड़ी होकर मैं अपने पैरों में खड़ी हो जाऊंगी,फिर दहेज क्या चीज़ है? इसका भय तो फुर्र हो जायेगा। देखना, मेरे हाथों पर भी मेंहदी रचेगी, शगुनकारी डोली निकलेगी और आपके आंगन से चिड़िया बनकर मैं उड़ जाऊंगी। आज अभी से मुझे मत उड़ाइये। मैं आपका प्यार चाहती हूं।

एक बेटे के लिये कई मासूम बेटियों की बलि देना कहां तक उचित है? आखिर यह महापाप भी तो आप और आपके चहेते बेटे के सिर पर ही चढ़ेगा। ना्-ना ऐसा कभी मत होने देना, मां…..मेरी प्यारी मां। अब कृपा करके मुझे जन्म दे दीजिये। मुझे मत मारिये, अपनी बगल की डाल पर फूल बनकर खिल जाने दीजिये।

zia-h1

Zia-ul Haq

+919935019243

Comments (0)

हरकी पैड़ी पर आज से धरना शुरू करेंगे सन्त

Posted on 22 March 2010 by admin

हरिद्वार - अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास से मिलने श्री केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय वैरागी कैंप के निर्वाणी अणि अखाड़े पहुंचे। दोनों के बीच हुई बातचीत में महंत ज्ञानदास ने केन्द्रीय मंत्री से गंगा पर जल विद्युत परियोजनाएं तत्काल बंद करने की बात कही। महंत ज्ञानदास के तेवर देखकर श्री सहाय ने केन्द्र तक तत्काल बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास और महामंत्री हरि गिरी ने गंगा को बचाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। महंत ज्ञानदास ने कहा कि ऐसा न होने पर परिषद सोमवार से हरकी पैड़ी पर धरना देगी। 28 मार्च तक लिखित आश्वासन न मिलने पर साधु-संत कुंभ छोड़कर चले जाएंगे।

गंगा पर चल रही परियोजनाओं को निरस्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का सात दिवसीय धरना सोमवार अपरान्ह तीन बजे से शुरू होगा। सन्तों के आन्दोलन को अनेक संगठनों ने समर्थन प्रदान किया है। परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त ज्ञान दास,महामन्त्री श्रीमहन्त हरि गिरि सहित सभी अखाड़ों के सन्त धरने पर बैठेंगे।

रविवार को पूरे दिन चले अनेक प्रयासों के बावजूद सन्त आन्दोलन के फैसले पर अडिग रहे। एक बार फिर अखाड़ों ने चेतावनी दी है कि यदि लोहरी नागपाला और भैरव घाटी परियोजनाएं तत्काल निरस्त करने की घोषणा न की गई तो सात दिन बाद कुंभ मेला हरिद्वार से उठा लिया जाएगा। रविवार को पूरे दिन अनेक गतिविधियां चलीं और केन्द्र, प्रदेश के नेताओं ने अखाड़ों में जाकर परिषद के नेताओं को मनाने का प्रयास किया। अखाड़ा परिषद अपने निर्णय पर अडिग रही और सोमवार से शुरू हो रहे आन्दोलन की तैयारियां की जाती रहीं।

गंगा को बचाने को के लिए सोमवार को तीन बजे विभिन्न अखाड़ों के सन्त गंगा का जयघोष करते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे और धरना देकर बैठ जाएंगे। विभिन्न आश्रमों के सन्त महामण्डलेश्वर भी धरने में भाग ले रहे हैं।

Comments (0)

महाकुंभ- शाही स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ढुबकी

Posted on 15 March 2010 by admin

आस्था सब पर भारी पड रही है

महाकुंभ - हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ सोमवती अमावस्या के दूसरे शाही स्नान  पर्व पर आज 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।  हर की पौडी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, गऊघाट पर बीतीरात बारह बजे से ही स्नान शुरू हो गया था। सैकड़ों वर्ष बाद महाकुंभ पर सोमवती अमावस्या पर्व के इस दुर्लभ संयोग के कारण आज के स्नान का महत्व काफी बढ़ गया था। जिसके कारण अपार भीड़ महाकुंभ मेला हरिद्वार में पहुंच गई थी।

देश के विभिन्न प्रांतों से महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान  पर्व पर आज लाखों श्रद्धालुओं के अलावा विदेशो से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। हरिद्वार में समूचे कुंभ क्षेत्न में चारों तरफ यात्नियों की आवाजाही दिखायी पड़ रही है।
सोमवती अमावस्या में धर्मनगरी पहुंचे लाखों तीर्थ यात्रियों आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सोमवती अमावस्या में भारी भीड़ जुटने की संभावना पर मेला प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम कर रखे थे।

हरिद्वार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि गंगा की आरती के दर्शन से श्रद्धालुओं को वंचित कर दिया गया। 12वें अखाड़े नया उदासीन द्वारा शाही स्नान के बाद निर्मल अखाड़े द्वारा स्नान शुरू करने से पहले हरकी पैड़ी मैनेजमेंट संस्था के कुछ पुरोहितों ने सूने घाटों पर आरती की रस्म पूरी की। हरकी पौड़ी के मंदिरों पर सुबह से प्रशासन के आदेश से ताले लटके रहे, जो आरती के समय भी लगे हुए थे।

भीड़ के कारण यात्नियों को कई किलोमीटर पहले ही रोककर निर्धारित मार्गो से भेजा जा रहा है। प्रशासन की रणनीति श्रद्धालुओं को हर की पौडी से अलग घाटों पर भेजने की रही है। जिससे हर की पौडी पर भीड़ का दबाव न बन सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वाहनों को शहर के विभिन्न क्षेत्नों में बनी पार्किग में खड़ा किया जा रहा है जहां से पैदल ही यात्नियों को स्नान घाटों की तरफ जाना पड़ रहा है। रिक्शा, तांगा तक बंद होने के कारण यात्नियों को सामान भी पैदल सर पर ढोना पड़ रहा है।

बच्चे, बूढे जवान, महिलाएं महाकुंभ के इस दुर्लभ संयोग के चलते सोमवती स्नान के लिए 10 से 12 किलोमीटर पैदल चल कर भी स्नान के लिए हर की पौडी पहुंच रहे हैं। आज हर की पौडी से ज्वालापुर-भीमगोडा तक करीब 10 किलोमीटर तक लंबे घाटों पर हर जगह यात्नी स्नान करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने स्नान के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। हरिद्वार में चारों ओर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

Comments (0)

महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की कल्पना अधूरी

Posted on 09 March 2010 by admin

बागेश्वर -  जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर समाज के विकास की कल्पना अधूरीहै। वह दुग्ध संघ अल्मोड़ा तथा महिला डेयरी विकास बागेश्वर के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

पिण्डारी मार्ग के एक पैलेस में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरंगा ने कहा कि सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सराहनीय कदम उठाया है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह टंगप्रड़या ने कहा कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा देना सभी को आगे आना होगा। सहायक प्रबंधक गीता ठाकुर ने कहा कि दुग्ध उत्पादन कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकती है।  डी.ई.ओ. सुषमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज के हर क्षेत्र में आगे आना होगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी ने कहा कि महिलाएं मंगल दल बनाकर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अध्यक्षता धर्म सिंह रौतेला तथा संचालन रमेश बिष्ट ने किया। रेखा पाण्डे,सुशीला समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Comments (0)

आज का बच्चा कल का भविष्य - बाबा

Posted on 08 February 2010 by admin

बाजपुर। सांसद केसी सिंह बाबा ने कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है।  उन्होंने शिक्षक वर्ग एवं अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उसे सही दिशा प्रदान करें।

श्री बाबा आज बाजपुर दोराहा स्थित गुरुनानक पप्रब्लक स्कूल में सांसद निधि से दिये ढेड़ लाख रुपयो से बनाये गये कक्षों कालोकापर्ण करने आये हुये थे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को ऊनी वस्त्र भी वितरित किये।

इस अवसर अपने संबोधन में सांसद श्री बाबा ने बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि हम इन बच्चों को जिस भी दिशा में मोड़ेगें वे उसी दिशा की ओर चल निकलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला कल बेहद प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बच्चों को अपने शैम्काल से ही बहुमुखी प्रतिभा संपन्न बनाना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद प्रतिनिधी एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरेन्द्र सिंह लाडी ने बच्चों को राष्ट्र का गौरव बताया। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षक वर्ग से अनुरोध किया कि वे राष्ट्र की इस अमूल्य संपदा को निखारने एवं सवारने में मनोयोग लगाये।

इस से पूर्व सांसद  बाबा का विद्यालय आगमन पर स्कूल के प्रबंधतन्त्र एवं बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। श्री बाबा ने इस अवसर पर सांसद निधि से स्कूल में 10 लाख रुपयो की मद से बनवाये गये कक्षों का लोकापर्ण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें मुन्नो को ऊनी वस्त्र भी वितरित किये।

कार्यक्रम के दौरान कामरान खान, शेर सिंह, भीका प्रधान कल्लू सिंह फूल प्रंसंह भान सिंह मान सिंह जागन सिंहए तनवीर गुडडु अवतार सिंह नगेन्द्र सिंह तथा अमर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहें। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

Comments (0)

उत्तराखण्ड की बड़ी डकैती का पर्दाफास

Posted on 08 February 2010 by admin

बाजपुर- उत्तराखण्ड की सब से बड़ी डकैती का पर्दाफास कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने इस डकैती के तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन के समीप से एक मारूती इस्टीम कार, असलहा तथा एक लाख रुपयों के लूटे गये गहने बरामद किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी.एन.गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस की इस आंशिक सफलता को शीध्र ही पूर्ण सफलता में बदल देने का पुरजोर आश्वासन दिया। पुलिस की इस पुरजोर सफलता को लेकर स्थानीय नगरवासियों ने पुलिस की पुरजोर सराहना की है।

उत्तराखण्ड के इतिहास की सब से बड़ी डकैती में शुमार बाजपुर की नीलम ज्वैलर्स डकैती काण्ड का मित्र पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस खुलासे की सूचना के बाद खचाखच भरे कोतवाली बाजपुर के प्रांगण में जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएन गोस्वामी ने डकैती में शामिल तीन डकैतों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया तो नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रे स में घटनाक्रम की जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएन गोस्वामी ने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2010 को नीलम ज्वैलर्स के यहां पड़ी भ्भ् लाख रुपयों की डकैती का आंशिक पर्दाफास कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में अन्तर्राज्यी गिरोह के तीन सदस्य छत्रपाल उर्फ  लंबू उर्फ रवि पुत्र हरपाल सिंह जाट निवासी ग्राम गड़ोली थाना पिसावा जनपद अलीगढ़, विजेन्द्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह ठाकुर निवासी चठेरा थाना थानपुर जनपद बुलन्दशहर एवं भोला उर्फ भूपेन्द्र पुत्र पिल्खा सिंह लोध राजपूत निवासी ग्रामअमरगढ़ थाना जहांगीराबाद  जनपद बुलन्दशहर को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लेने में सफलता हासिल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये डकैतों से एक इस्टीम कार, तमंचे ,कारतूस एंव लगभग एक लाख रुपयों के लूटे गये  गहने बरामद हुये हैं। उन्होंने बताया कि तीनो अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीनो एक अन्तर्राज्यी गिरोह के सदस्य है जिन का सरगना गुडडू उर्फ ताऊ उर्फ इन्दरपाल जाट निवासी ग्राम मीरपुर थाना पिसावा अलीगढ़ एवं उस का ममेरा भाई सतीश उर्फ अजय पुत्र महेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम सदरपुर थाना सलीमपुर जनपद बुलन्दशहर है।

श्री गोस्वामी ने बताया कि इस गिरोह का एक लम्बाअपराधिक इतिहास है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने वर्ष 2001 में लाजपतनगर दिल्ली में, वर्ष 2006 में फरीदाबाद हरियाणा में, मथुरा में एवं सूरत गुजरात में ठीक इसी प्रकार दुस्साहस के साथ ज्वैल्री की दुकानो में वारदात को अंजाद दिये थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के तीन सदस्य सूरत की घटना के बाद रंगे हाथ पकड़े गये थे उन्हांने बताया कि इसी गिरोह के दो सदस्य अमित उर्फ कालू उर्फ कलवा सिकन्दराबाद बुलन्दशहर  एवं मोहित निवासी जेवर अलीगढ़ अभी भी जेल में बन्द हैं। उन्होंने बताया कि बाकी अन्य की जमानते हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जमानत पर छूटे गिरोह के सरगना इन्द्रपाल एवं सतीश जो आपस में परस्पर ममेरे भाई हैं ने पुन्: एक नये गिरोह को खड़ा कर दिनंक 8 जनवरी 2010 को पुन: बुलन्दशहर में दिन दहाडे़ एक ज्वेलरी शाप में डाका डाला।

श्री गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों से की गई कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना इन्दरपाल व सतीश गत वर्ष दिसबर में ही दो तीन बार उत्तराखण्ड राज्य के रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर तथा बाजपुर नगरों की बारीक रैकी की और फिर बाजपुर में नीलम ज्वैलर्स को टारगेट बना लिया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिये अभियक्तों ने 2 जनवरी को पंजाब के डेराबसी से एक हुण्डई वैरना गाड़ी चुरायी और फिर अपने छ अन्य साथियों को साथ लेकर एक अन्य मारूती इस्टीम कार से दिनांक 10 जनवरी को अलीगड़ से चल कर रुद्रपुर पहुंचे और वहां उन्होंने अपनी गाड़ी के शीशो पर काली फिल्म चढ़वायी। इसी दिन पुन: डकैतों ने दुकान का चक्कर लगाया। सारे रास्तों का इतिहास भूगोल देख कर गिरोह दो हिस्सों में बट गया जिस में ठाकुर बिजेन्द्र सिंह व अन्य दो दिनांक 10 की रात्री को मुरादाबाद रेल्वे स्टेशन के नजदीक एक होटल में रुक गये और गिरोह के बाकी सदस्य सरगना इन्दरपाल सहित नैनीताल में एक होटल में जा रुके। अगले दिन दिनांक 11 तारीख को सभी डकैत बरहैनी बाजपुर स्थित एक ठाबे पर मिले और वहीं उन्होंने नाश्ता कर के लगभग 10 बजे बाजपुर की ओर प्रस्थान किया।

एसएसपी ने बताया कि वरना कार में सवार लुटेरे नीलम ज्वेलर्स की दुकान के सामने  अपनी गाड़ी खड़ी कर के मौके को तलाशने लगे। उन्होंने बताया कि दुकान पर नया बोर्ड लगाये जाने एवं वहां लोगो की आवाजाही को देख दुपहर तक इन्तजार किया गया और फिर वैरना कार में ड्राईवर को छोड़ कर सभी लोग उतर कर दुकान में घुस गये। पहले गये दो लोगों ने दुकान में घुसते ही लेडीज अंगूठी दिखाने का बहाना किया फिर बाकी अन्य भी एक के बाद एक अन्दर आ गये और फिर अस्लहा की नोक पर दुकान में लूटपाट कर कार में सवार हो कर फरार हो गये। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का एक दल रेल्वे फाटक पार एक पेट्रोल पंप पर बैकप देने के लिये तैयार था। मंशा थी कि यदि किसी कारण जाम या रेल्वे फाटक बन्द हो जाता है तो लुटेरे भाग कर दूसरी गाड़ी से भाग सके।

एसएसपी ने आगे बताया  कि घटना को अंजाम देने के बाद एक लुटेरा दोराहे पर लूट के सामान से भरे झोले को लेकर उतर गया और उस के बाद तीन बदमाश सुलतानपुर पटटी में उतर गये और एक अभियुक्त वैरना कार व दूसरा इस्टीम लेकर चलता रहा। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर पटटी में उतरे बदमाश अलग अलग बसों में बैठ कर काशीपुर चले गये और फिर वहां से भी अलग अलग बसों में बैठकर अलीगढ़ए गाजियाबाद व बुलन्दशहर की तरफ निकल भागे। दोराहे से अलग हुया साथी टैपो में बैठकर गन्तव्य की ओर निकल गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि लूटे गये माल का अभी तक बटवारा नही हुया है और माल अभी भी गिरोह के सरगना के ही पास है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली यह सफलता पूछताछ एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बतायी गई सूचना के आधार पर बनाये गये स्केच को मथुरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, फरीदाबाद, सूरत मेरठ बुलन्दशहर आदी स्थानो पर दिखाने से प्राप्त हुयी है। उन्होंने बताया कि पूरे गैंग का पता चल चुका है और पुलिस ने अपने जाल बिच्छाये हुये है जैसे ही उचित समय आयेगा समूचा गैंग पुलिस के कब्जे में होगा।

श्री गोस्वामी ने बताया  कि इस केस को लेकर समूचे  पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुयी थी। उन्होंने कहा  कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और शीघ्र ही माल सहित बाकी अन्य को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के  पीछे भेज दिया जायेगा। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि माल सहित पूरा गैंग पकड़ने के बाद वे स्वयं अपनी इस टीम को इनाम देंगे।  उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों को शीघ्र ही रिमाण्ड पर लिया जायेगा और फिर पूछताछ के बाद बाकी अन्य जानकारिया हासिल की जायेगी जिन्हे उचित समय पर सभी के समक्ष बताया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार तथा कोतवाल हरीश मेहरा व उन की टीम की पीठ थपथपायी।

बाजपुर पुलिस द्वारा  इस महत्तपूर्ण खुलासे के बाद स्थानीय नागरिकों में गहरा हर्ष बना हुया है। बाजपुर व्यापार मण्डल  एवं तमाम गणमान्य नागरिकों  ने मित्र पुलिस के इस कारनामे पर पुलिस को साधूवाद दिया है। ।

विधायक अरविन्द पाण्डेय ने मित्र पुलिस द्वारा नीलम ज्वैलर्स डकैती काण्ड को खोल देने की पुरजोर स्राहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस गुडवर्क से आम नागरिकों के साथ साथ स्वयं पुलिस के मनोबल को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा।

बाजपुर कोतवाली  में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएन गोस्वामी द्वारा उत्तराखण्ड की सब से बड़ी डकेती  का खुलासा कर दिये जाने के बाद  वहां मौजूद विधायक बाजपुर अरविन्द पाण्डेय ने पुलिस की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा  कि पुलिस ने समूचे गैंग को पहचान लिया है और अब शीघ्र ही बाकी अन्य भी सलाखों के पीछे होंगे। श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर केस को खोल देने वाली टीम के अगुआ रहे कोतवाल हरीश मेहरा एवं उन की टीम की पुरजोर सराहना करते हुये कहा कि वे अब व्यापारी का लूटा गया पूरा माल वापिस दिलाये और लुटेरों को ऐसा सबक दें कि वे वारदात करना छोड़ दें। उन्होंने इस अवसर पर बाजपुर क्षेत्रवासियों, प्रिडित व्यापारी पक्ष एवं मीडिया द्वारा इस मामल में पुलिस को पर्याप्त समय देने के लिये सभी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वे अपने पारिवारिक संकट के बीच भी मामले के शीघ्र खुलासे को लेकर मुख्यमन्त्री एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते रहें हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस गुडवर्क से आम नागरिकों के साथ साथ स्वयं पुलिस के मनोबल को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा।

Comments (0)

पहाड़ में जमीनों की अंधाधुंध खरीद फरोख्त अस्तित्व के लिए खतरा

Posted on 25 January 2010 by admin

नैनीताल-  ग्रामीण महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की पदयात्रा  जागृति महासंघ के बैनर तले रविवार को सम्पन्न हुई। पदयात्रा के दौरान दल के सदस्यों ने पहाड़ में जमीनों की अंधाधुंध खरीद फरोख्त को अस्तित्व के लिए खतरा बताया है।

एक सप्ताह तक चली यात्रा के समापन के बाद रविवार को तल्लीताल धर्मशाला में आंदोलनकारी संगठनों की बैठक हुई। इस अवसर पर जनकवि गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ ने कहा कि राज्य गठन के नौ साल बाद ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उलोवा के अध्यक्ष शमशेर बिष्ट ने पदयात्रा को जनांदोलन की तर्ज पर चलाने की सलाह दी। बैठक में वक्ताओं ने जमीन की अंधाधुंध खरीद फरोख्त पर गहरी चिंता जताई। बैठक में यात्रा दल में शामिल लोगों द्वारा अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here
Advertise Here
-->



""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in