देहरादून - डीएम ने जिले के सभी SDM बदले , Jharna Kamthan होंगी City Megistrate. Manoj Kumar होंगे SDM Mussoorie. Vinod Giri होंगे SDM Sadar, खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "uttarakhandlive.in" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@uttarakhandlive.in पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms

Archive | स्वास्थ्य

पतंजलि योगपीठ के स्वास्थ्य विंग में 32 ओपीडी तैयार

Posted on 29 January 2010 by admin

हरिद्वार- महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं में अधिकांश श्रद्धालु ऐसे होंगे, जो पतंजलि योगपीठ का भ्रमण करने पहुंचेंगे। गंगा स्नान के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में विश्वास रखते हुए अपनी सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए पतंजलि ने विशेष तैयारी की है।  महाकुंभ के इस पावन पर्व पर स्नान के साथ ही पतंजलि में विशेष वैद्यों से उपचार करा सकते हैं।

पतंजलि योगपीठ में महाकुंभ के दौरान वैद्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। एक दिन में छह हजार से अधिक मरीज देखने की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को सामान्य दिनों में उपचार को लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण महाकुंभ में पतंजलि की ओर से विशेष सहयोग करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। पतंजलि योगपीठ के स्वास्थ्य विंग में महाकुंभ को लेकर खास तैयारी की गई है। कुंभ में लगभग 32 ओपीडी तैयार की गयी हैं।

ओपीडी में दो शिफ्ट में चिकित्सक मरीजों की सेहत दुरुस्त करने के लिए कमर कस चुके हैं। दो शिफ्ट में कुंभ को लेकर मरीजों को देखने की व्यवस्था की गई है। तकरीबन 60 वैद्य एक समय में मरीजों को देखेंगे। कुंभ को लेकर पतंजलि योगपीठ में एक दिन में छह हजार मरीजों का आसानी से इलाज किया जा सकेगा। पंचकर्म और षष्ठ कर्म विधि से मरीजों के विशेष उपचार की व्यवस्था की गई है। कुंभ को देखते हुए इंडोर पंचकर्म की जो सुविधा 100 मरीजों की थी, वह बढ़ाकर 500 के करीब कर दी गई है।

पतंजलि योगपीठ के स्वास्थ्य विंग को हर तरह से मुस्तैद और चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिश की गई है। पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह महापर्व मनाने का मौका बारह वर्ष बाद मिलता है। पतंजलि योगपीठ भी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि चूंकि स्वास्थ्य बेहद अहम होता है, इसलिए पतंजलि योगपीठ इस ओर विशेष तौर पर कार्ययोजना बनाकर उसे मूर्त रूप दे चुकी है।

Comments (0)

महाकुंभः180 अतिरिक्त बेड की हुई व्यवस्था-मेलाधिकारी स्वास्थ्य

Posted on 20 January 2010 by admin

हरिद्वार- ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय को छोड़ पांचों बेस अस्पतालों में 180 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों से 20 स्पेशलिस्ट व छह नॉन स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम भी तीर्थनगरी पहुंच चुकी है।

महाकुंभ की खातिर बेस अस्पतालों में दो सौ अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जानी थी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय को छोड़ पांचों बेस अस्पतालों में 180 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर दी है। इनमें मेला चिकित्सालय व एस.पी.एस चिकित्सालय ऋषिकेश में 50-50 और जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय व सी.एच.सी ज्वालापुर में क्रमश: 30, 40 व 10 बेड शामिल हैं।

मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. एसपी अग्रवाल ने जानकारी दी कि बेस अस्पतालों में 530 बेड की व्यवस्था थी। 200 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जानी थी। इनमें से 180 बेड की व्यवस्था सोमवार को कर दी गई है। अग्रवाल ने बताया कि महाकुंभ की खातिर 26 डॉक्टरों की टीम भी दिल्ली से हरिद्वार पहुंच चुकी है। इनमें से 20 स्पेशलिस्ट व छह नॉन स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें मिलाकर अब डॉक्टरों की कुल संख्या 186 हो गई है।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here
Advertise Here
-->



""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in