हिमालय में विवेकानंद’ पर दो डाॅक्यूमेंट्री का प्रसारण आज

0
902

देहरादूनः उत्तराखंड दूरदर्शन के प्राइम टाइम पर आज ’हिमालय में विवेकानंद’ नामक दो डाॅक्यूमेंट्री फिल्में प्रदर्शित होंगी। बुधवार शाम 7 से 8 और 9 से 9ः30 बजे तक प्रसारित होने वाली ये फिल्में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुस्तक ’हिमालय में विवेकानंद’ पर आधारित हैं। यह पुस्तक उन्होंने सात साल पहले लिखी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत इन दो डाॅक्यूमंेट्री का लोकार्पण हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। इसके बाद बाद शाम को इनका प्रसारण होगा। ये डाॅक्यूमेंट्री उत्तराखंड के साथ ही ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में उत्तराखंड के सहयोगी राज्य कर्नाटक में भी प्रसारित की जाएंगी। देश के पर्यटन और राष्ट्रीय एकता के लिहाज से महत्त्वपूर्ण इन वृत्तिचित्रों में कसार देवी (उत्तराखंड) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक स्वामी विवेकानंद के दर्शन के विस्तार का सुंदर प्रतिबिंबन है।
इस संबंध में डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का सुंदर दृष्टिकोण और सपना है। मेरी पुस्तक पर आधारित उक्त वृत्तिचित्र प्रधानमंत्री के इस विजन के क्रियान्वयन में सहायक साबित होंगे, ऐसा मुझे विश्वास है। इन डाॅक्यूमेंट्री के माध्यम से विविधता में एकता की भारतीय संस्कृति की विशेषता को बताने का प्रयास किया गया है।

LEAVE A REPLY